मुहम्मद बिन तुगलक की योजनाएं


मुहम्मद-बिन-तुगलक की जीवनी (1325-1351)

       

 

 

    इस लेख के मुख्य बिंदु 

1 मुहमद तुगलक का जीवन परिचय 

2 जियाउद्दीन बरनी का विवरण 

3 इब्नबतूता का विवरण 

4 राजधानी परिवर्तन 1326-27 

5 दोआब में कर बृद्धि 

6 सांकेतिक मुद्रा  का प्रचलन 

7 नए कृषि विभाग की स्थापना 

8 खुरासान अभियान

    गयासुद्दीन तुगलक के बाद उसका पुत्र राजकुमार जूना खाँ, जिसने मुहम्मद तुगलक की उपाधि ग्रहण की सुल्तान बना। मुहम्मद तुगलक के शासन काल के इतिहास के अध्ययन के लिए समकालीन फारसी ग्रंथों के अतिरिक्त दो नए स्रोत प्राप्त हुए हैं। इब्नबतूता को जो लगभग 1333 ईस्वी में भारत आया था और जिसका सुल्तान ने खूब स्वागत किया, दिल्ली का काजी नियुक्त किया गया तथा 1342 ईस्वी में सुल्तान के राजदूत की हैसियत से चीन भेजा गया। इस यात्री ने मुहम्मद तुगलक के समय की घटनाओं का अपनी पुस्तक 'रेहला' में उल्लेख किया है।

 मुहम्मद तुगलक के विषय में ऐतिहासिक स्रोत---

१- जियाउद्दीन बरनी(Zia-Ud-Din Barani)- फिरोजशाह तुगलक के समय में जियाउद्दीन बरनी ने अपनी प्रसिद्ध पुस्तक 'तारीखे-फिरोज-शाही' लिखी। वह दोआब में वरन (वर्तमान बुलन्दशहर) का निवासी था।

   बरनी की तारीखे-फिरोज-शाही मध्यकालीन भारत के विषय में प्रमुख रचना है। हमें यह बताया जाता है कि अपनी पुस्तक लिखने से पहले बरनी ने यह निश्चय किया था कि वह केवल सच्ची बातों के अतिरिक्त अन्य किसी तत्व को लेखनीबद्ध नहीं करेगा। इसमें आश्चर्य नहीं कि उसका विवरण विश्वसनीय है। बरनी अलाउद्दीन की सफलताओं की प्रशंसा करता है व उसके निर्दयी दण्डों के लिए उसकी निंदा भी करता है। उसने तुगलक वंश के संस्थापक गयासुद्दीन तुगलक पर प्रशंसाओं की बौछार कर रखी है। मुहम्मद तुगलक के शासन काल की विभिन्न घटनाओं की विस्तार के साथ व्याख्या की है। हमें उसने दोआब में कर वृद्धि, दिल्ली से दौलताबाद राजधानी का स्थानांतरण, सांकेतिक सिक्के का प्रचलन, मुहम्मद तुगलक की विजयी संबंधी अनेक योजनाओं, मुहम्मद तुगलक के चरित्र आदि के विषय में बहुत सामग्री दी है। तीरीखे-फिरोज-शाही के अतिरिक्त बरनी ने फ़तबाये-जहांदारी की भी रचना की।

२-इब्न बतूता ( Ibn-Batuta )- 

   इब्न बतूता का जन्म सन 1304 ईस्वी में हुआ था। उसका असली नाम अबू अब्दुल्ला मुहम्मद बिन बतूता था। परंतु साधारण रूप से वह इब्न बतूता के नाम से प्रसिद्ध है। उसे यात्राओं का शौक था। 21 वर्ष की आयु में उसने अपनी यात्राएँ शुरू कीं। अफ्रीका व एशिया के देशो की सैर करने के बाद वह हिंदूकुश के पहाड़ी मार्गों से  होता हुआ भारत आ पहुंचा। वह 12 सितंबर 1333 ईo को 'सिंध आ पहुंचा। फिर वह दिल्ली की ओर बढ़ा जहाँ उसका सहृदयता से स्वागत किया गया।  इब्नबतूता 8 वर्ष भारत में रहा ( 1334 से 1342 )। इब्न बतूता ने अपनी पुस्तक तोहफत-उन-नुज्जरफ़ी गरायब-इल-अमसर  में अपनी यात्राओं को लिपिबद्ध किया। यह रचना 1355 ई० में पूर्ण हुई। 1377-78  में उसका देहान्त हो गया।

३- जियाउद्दीन बरनी व इब्न बतूता के विवरणों के अतिरिक्त हमें अन्य रचनाओं से भी मुहम्मद तुगलक के शासन के विषय में जानकारी मिलती है।- शमस-ए-सिराज अफीफ का तारीखे-फीरोजशाही, फीरोज शाह तुगलक का एक जीवन विवरण फतूहात-ए-फिरोजशाही, ऐन-उल-मुल्क मुल्तानी का मुन्शते मैहरू, अमीर खुसरो का तुगलक नामा, याहिया-बिन-अहमद सरहिन्दी का तारीखे-मुबारक शाही प्रमुख हैं। 

  मुहम्मद तुगलक का प्रारंभिक जीवन-   

        राजकुमार जूना खाँ गयासुद्दीन तुगलक का ज्येष्ठ पुत्र था। उसका पालन पोषण एक सैनिक की भांति हुआ था और उसने उसी में अपने को प्रसिद्ध कर लिया। वह एक तीक्ष्ण-बुद्धि वाला बालक था। खुसरो शाह द्वारा उसे 'तुरंगों का स्वामी' नियुक्त किया गया था। परंतु जूना खॉं ने  अपने संरक्षक खुसरो शाह के विरुद्ध एक आंदोलन शुरू कर दिया और उसने खुसरो शाह को उलट फेंकने में अपने पिता की सहायता की। जब 1320 ई० में उसका पिता सम्राट बन गया तो राजकुमार जूना खाँ की उत्तराधिकारी के रूप में नियुक्ति हो गई और उसे 'उलघ खां' की उपाधि दी गई। उसने 1322 और 1323 में वारंगल में दो अभियानों का नेतृत्व किया। यद्यपि वह अपने प्रथम अभियान में असफल रहा तथापि दूसरे अभियान में सफल हुआ। उसने 1325 ईस्वी में अपने पिता की मृत्यु के शीघ्र बाद ही अपने को गद्दी पर विराजमान किया। 40 दिन तक वह तुगलकाबाद में रहा। उसके बाद वह दिल्ली नगर की ओर बढ़ा और अपने को बलबन के लाल महल में रखा। उसने अपने मुकुटारोहण के समय सोने व चांदी के सिक्के लोगों में बांटे।

  मुहम्मद तुगलक का शासन काल मध्य युग के इतिहास का एक महत्वपूर्ण युग माना जाता है। अपनी सुविधा के लिए हम इस शासनकाल को दो भागों में विभक्त कर सकते हैं प्रथम 1325 से 1335 तक जब मुहम्मद तुगलक नए-नए प्रयोग करता रहा  तथा प्राय: शांति बनी रही। द्वितीय 1335 से 1351 तक जब उसकी नई योजनाएं तथा प्रयोग असफल दिखाई देने लगे समस्याएं बढ़ने लगी और अमीर तथा धर्माचार्य उसके विरुद्ध हो गए। 

राजधानी का परिवर्तन 1326-27 -  

     एक बहुत महत्वपूर्ण प्रयोग जो सुल्तान ने किया वह दिल्ली से दौलताबाद (देवगिरी ) के लिए राजधानी का बदलना है। बरनी लिखता है कि दौलताबाद की केंद्रीय स्थिति थी और दिल्ली, गुजरात, लखनौती, तेलंगाना व अन्य प्रमुख स्थानों से लगभग 700 मील दूर थी। यह नई राजधानी सामरिक महत्व रखती थी। यह मंगोलों के आक्रमणों से सुरक्षित भी थी जो स्थाई रूप से दिल्ली को धमकी देते रहते थे। सुल्तान ने दौलताबाद को अपने अधिकारियों व जनता के लिए उचित स्थान बनाने का पूरा प्रयत्न किया। उन सब को जिन्हें दौलताबाद के लिए प्रस्थान करना था यह सब सुविधाएं प्रस्तुत की गई। उनकी सुगमता के लिए एक विशाल सड़क बनवाई गई सड़क के दोनों और छायादार वृक्ष लगवाए गए। दिल्ली से दौलताबाद के बीच एक सुव्यवस्थित डाक व्यवस्था की स्थापना की गई।

    दिल्ली के लोगों को सुल्तान द्वारा जबरन दौलताबाद के लिए प्रस्थान करने के लिए मजबूर किया गया। लोग  वेमन से दौलताबाद पहुंचे। परंतु वहां की जलवायु और वातावरण उन्हें रास नहीं आया परिणामस्वरूप बहुत से लोग वहां जाकर मरने शुरू हो गए। सुल्तान को अपनी गलती का एहसास हुआ और उसने लोगों को वापस लौटने का आदेश दिया अतः जो लोग आते समय बच गए थे वह लौटते समय मर गए।

 दोआब में भू-राजस्व की वृद्धि 1326-27- 

 सुल्तान ने गंगा व यमुना के बीच दोआब में एक वित्तीय प्रयोग किया जिसका  परामर्श ठीक नहीं था। उसने केवल कर की दर ही नहीं बढ़ाई बल्कि उसनें कुछ अन्य उपकरों का भी पुनर्निर्धारण किया। लागू की गई वास्तविक धनराशि के विषय में समकालीन व आगामी  मुस्लिम लेखकों के विवरणों में कुछ अस्पष्टता ब विप्रीतताएं हैं। बरनी कहता है कि करो को 10 से 20 गुना तक बढ़ा दिया गया था। किंतु दुर्भाग्य से जिस वर्ष यह वृद्धि की गई उसी वर्ष अकाल पड़ गया। उपज नहीं हो सकी भू-राजस्व अधिकारियों ने निश्चित राशि को निर्दयता से वसूलने का प्रयत्न किया। असहाय रियाया (जनता)  घबरा गई जबकि शक्तिशाली जमींदारों ने लगान देने से इंकार कर दिया।  किसानों ने अपना काम बंद कर दिया। इतिहास में ऐसी स्थिति शायद ही पहले कभी रही हो जब लगान वसूली के समय अत्याचार किए गए। कईयों ने तो उपज को आग लगा दी। धीरे-धीरे स्थिति खराब होती गई दोआब के विद्रोह को शक्ति से दवाया गया। क्योंकि जो सुल्तान उलेमा वर्ग को उनकी गलतियों के लिए क्षमा नहीं कर सकता था जमीदारों के विद्रोह को कैसे सहन कर सकता था। इन विद्रोह का प्रभाव दूसरे प्रदेशों में भी हुआ तथा गड़बड़ी फैलनी शुरू हो गई। 

सांकेतिक मुद्रा का प्रचलन/ टकसाल का प्रयोग 1329-30-

 एडवर्ड टामस ने मुहम्मद तुगलक को "धनवानों का राजकुमार" कहा है। एक नया सोने का सिक्का जिसका भार 200 दानों के तुल्य था और जिसे इब्न बतूता ने दीनार बताया मुहम्मद तुगलक ने निर्गत किया। उसने 175 दानों के तुल्य भार के सोने व चाँदी के पुराने सिक्कों को फिर से चालू किया जिनका भार 140 चांदी के दानों के बराबर था। सम्भवतः यह परिवर्तन इसलिए था कि "चाँदी की अपेक्षा सोने का सापेक्ष महत्व गिर चुका था, और दक्षिण के अभियानों के कारण साम्राज्य का कोष पुरानी धातु के सिक्कों से विशाल मात्रा में भर चुका था।"

🔴1329 और 1330 में सुल्तान ने ताँबे के सिक्कों में साँकेतिक सिक्कों की मुद्रा निर्गमित की।

🔴 चीन व फारस में पहले से ही इस प्रकार की मुद्रा का प्रचलन था।

🔴 चीन के मंगोल सम्राट कुबलाई खाँ ने तेरहवीं शताब्दी के अन्त के समय चीन में कागजी मुद्रा का प्रचलन किया था।

🔴 फारस के शासक गाई खाटू ने 1294 में ऐसा ही प्रयोग किया था।

   इस प्रकार के उदाहरणों से प्रेरित होकर मुहम्मद तुगलक ने एक आदेश जारी किया जिसमें घोषित किया कि समस्त लेन-देन में सोने व चाँदी के सिक्कों के समान ही ताँबे के सिक्के भी विधिवत स्वीकार किये जायें।

👉 बरनी के अनुसार "इस आदेश ने प्रत्येक हिन्दू के घर को टकसाल बना दिया।" लोगों ने अपने घरों में ही ताँबे के सिक्के ढालने शुरू कर दिये। परिणामस्वरूप थोड़े ही समय में दूर के देश केवल ताँबे के टंके ही को धातु स्वीकार करने लगे और उस स्थानों में जहाँ आदेश के प्रति सम्मान प्रचलित था सोने का टंका ताँबे के सौ टंको के मूल्य के बराबर हो गया। प्रत्येक सुनार अपनी प्रयोगशाला में ताँबे के सिक्के ढालने लगा और राजकोष उनसे भर गया। जब सुल्तान को अपनी गलती का आभास हुआ तो क्रोधावेश में उसने सारे ताँबे के सिक्कों को राजकोष में जमा कर सोने व चाँदी के सिक्कों से बदलने का आदेश दिया।

नए कृषि विभाग की स्थापना-( दीवान-ए-कोही )

      सुल्तान ने कृषि को बढ़ाबा देने के उद्देश्य से एक नए कृषि विभाग की स्थापना की जिसे दीवाने कोही कहते थे।

🔴 60 वर्ग मील की भूमि का एक लम्बा टुकड़ा इस कार्य के लिए चुना गया। भूमि पर हेर-फेर कर विभिन्न फसलों को उगाया गया।

🔴 दो वर्षों में सुल्तान ने 70 लाख से ज्यादा व्यय किया।

🔴दुर्भाग्यवश यह प्रयोग भी असफल रहा क्योंकि प्रयोग के लिए चयनित भूमि अनुपजाऊ निकली।

खुरासान अभियान-  

     मुहम्मद तुगलक ने लगभग 370000 घुड़सवारों की एक विशाल सेना इकट्ठी की ताकि उसे खुरासान विजय के लिए भेजा जा सके। इस सेना में दोआब के राजपूत तथा कुछ मंगोल भी शामिल थे। यह अभियान तरमाशरीन के साथ मैत्री का परिणाम था। कहते हैं कि एक त्रि-मैत्री संगठन ( मुहम्मद तुगलक+तरमाशरीन+मिस्र के सुल्तान )  भी खुरासान के सुल्तान अबू सैयद के विरुद्ध बनाया गया था। किंतु जब भारतीय सेना तैयार हुई तो ट्रांस-आक्सियाना में राजनीतिक खलबली होने से तरमाशरीन को शासक पद से हटा दिया गया। इस प्रकार यह अभियान कभी भी प्रारंभ ना हो सका। इब्ने बतूता तथा अरबी ग्रंथ मसालिक-उल-अबसार भी खुरासान के विरुद्ध किसी भी लड़ाई का उल्लेख नहीं करते। सुल्तान के समक्ष बड़ा प्रश्न यह है कि इस विशाल सेना का क्या किया जाए? यदि इसे पूर्णता हटाया जाता है तो यह सैनिक कानून-व्यवस्था भंग करके उत्पात मचा सकते थे। ऐसी स्थिति में सुल्तान ने यही बेहतर समझा के उत्तरी भारत की पर्वत श्रंखला में सीमाओं को दृढ़ करने के लिए भेजा जाए। 

🔴  एल्फ़िसटन का मानना है कि मोहम्मद तुगलक पर थोड़ा बहुत पागलपन का प्रभाव था।

👉 मुहम्मद तुगलक ने बरनी से कहा "मेरा राज्य रोगी है और कोई भी औषधि उसे ठीक नहीं करती। वैद्य सिर का दर्द ठीक करता है परंतु ज्वर आ जाता है, वह ज्वर दूर करने की चेष्टा करता है तो कुछ अन्य रोग निकल पड़ता है। इसलिए मेरे राज्य में अशांति फूट पड़ी है, यदि मैं एक स्थान पर उसे दबाता हूं वह दूसरे स्थान पर उठ जाती है, यदि मैं फिर उसे एक जिले में रोकता हूं तो दूसरे जिले में गड़बड़ हो जाती है। फिर मैं संदेह  या कल्पना पर उनके विद्रोहात्मक व प्रपंचात्मक कार्यों के विरुद्ध दंड देने के लिए आगे बढ़ता हूं और मैं छोटे-छोटे अपराध तक पर मृत्यु दंड देता हूं। यह मैं तब तक करूंगा जब तक जीवित रहूंगा या जब तक लोग ईमानदारी से काम नहीं करते या विद्रोह व आज्ञोल्लंघन नहीं छोड़ देते। मेरे पास ऐसा कोई वजीर नहीं है जो मेरे निकलते हुए रक्त को दिखाने के लिए नियम बनायेगा। मैं मनुष्यों को दंड देता हूं क्योंकि वे मेरे बिल्कुल विरोधी व शत्रु बन बैठे हैं। मैंने उनके बीच बड़ा धन वितरित  किया, किंतु वे फिर भी कर्तव्य-पारायण व मित्र ने हो सके। फिर विद्रोहों के लिए मेरा उपाय तलवार है। मैं दंड देता हूं व तलवार का प्रयोग करता हूं जिससे कष्टों द्वारा सुधार हो सके। जितना अधिक लोग विरोध करते हैं उतना ही अधिक में दंड देता हूं।"

 अन्य महत्वपूर्ण जानकारी

मुहम्मद तुगलक होली के त्यौहार में भाग लेता था।

मुहम्मद तुगलक की मृत्यु 20 मार्च 1351 में सिंध अभियान के समय हुयी। उसकी मृत्यु पर इतिहासकार बदायूँनी ने कहा "सुल्लान को अपनी प्रजा से और प्रजा को अपने सुल्तान से मुक्ती मिल गई।"

1342 में इब्नबतूता सुल्तान के राजदूत की हैसियत से चीनी शासक तोगन किमूर के दरबार में गया।

 मुहम्मद तुगलक ने इंशा-ए-महरु पुस्तक की रचना की ।

 मुहम्मद तुगलक ने जिल्ली अल्लाह अर्थात ईश्वर सुल्तान का समर्थक की उपाधि ग्रहण की।

मुहम्मद तुगलक अरबी एवं फारसी का ज्ञाता था,वह खगोलशास्त्र,गाणित, विज्ञान, चिकित्सा, तर्कशास्त्र, दर्शन में पारंगत था।

तुगलक का साम्राज्य 23 प्रांतों में विभक्त था,कश्मीर एवं बलूचिस्तान को छोड़कर सम्पूर्ण भारत दिल्ली सल्तनत के नियन्त्रण में था।

 



 

 

 

No comments:

Post a Comment